Hindi Mode BhagwanApp

श्री सालासर बालाजी की आरती

मंगलवार को श्री सालासर बालाजी की आरती, पूजा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है। यह दिन शक्ति, साहस और संकट नाश का प्रतीक है, जिससे भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।

salasar baba ki aarti Aarti
  • 3066 View
  • 2 months ago
  • Mamta Sharma
  • 23 Dec 2025

मंत्र

हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल:। अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।।

जयति जय जय बजरंग बाला, कृपा कर सालासर वाला ॥ 
(Jayti Jai Jai Bajrang Bala, Kripa kar Salasar Wala)

चैत सुदी पूनम को जन्मे, अंजनी पवन खुशी मन में।
प्रकट भए सुर वानर तन में, विदित यश विक्रम त्रिभुवन में।
दूध पीवत स्तन मात के, नजर गई नभ ओर।
तब जननी की गोद से पहुंच, उदयाचल पर भोर।
अरुण फल लखि रवि मुख डाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

तिमिर भूमण्डल में छाई, चिबुक पर इंद्र वज्र बाए।
तभी से हनुमत कहलाए, द्वय हनुमान नाम पाए।
उस अवसर में रुक गयो, पवन सर्व उन्चास।
इधर हो गयो अंधकार, उत रुक्यो विश्व को श्वास।
भए ब्रह्मादिक बेहाला।।
कृपा कर सालासर वाला …

देव सब आए तुम्हारे आगे, सकल मिल विनय करन लागे।
पवन कू भी लाए सांगे, क्रोध सब पवन तना भागे।
सभी देवता वर दियो, अरज करी कर जोड़।
सुनके सबकी अरज गरज, लखि दिया रवि को छोड़।
हो गया जग में उजियाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

रहे सुग्रीव पास जाई, आ गए वन में रघुराई।
हरी रावण सीतामाई, विकल फिरते दोनों भाई।
विप्र रूप धरि राम को, कहा आप सब हाल।
कपि पति से करवाई मित्रता, मार दिया कपि बाल।
दुःख सुग्रीव तना टाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

आज्ञा ले रघुपति की धाया, लंक में सिंधु लांघ आया।
हाल सीता का लख पाया, मुद्रिका दे वनफल खाया।
वन विध्वंस दशकंध सुत, वध कर लंक जलाय।
चूड़ामणि संदेश सिया का, दिया राम को आय।
हुए खुश त्रिभुवन भूपाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

जोड़ी कपि दल रघुवर चाला, कटक हित सिंधु बांध डाला।
युद्ध रच दीन्हा विकराला, कियो राक्षसकुल पैमाला।
लक्ष्मण को शक्ति लगी, लायौ गिरी उठाय।
देइ संजीवन लखन जियाए, रघुबर हर्ष सवाय।
गरब सब रावन का गाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

रची अहिरावन ने माया, सोवते राम लखन लाया।
बने वहां देवी की काया, करने को अपना चित चाया।
अहिरावन रावन हत्यौ, फेर हाथ को हाथ।
मंत्र विभीषण पाय आप को, हो गयो लंका नाथ।
खुल गया करमा का ताला।।
कृपा कर सालासर वाला …

अयोध्या राम राज्य कीना, आपको दास बना दीना।
अतुल बल घृत सिंदूर दीना, लसत तन रूप रंग भीना।
चिरंजीव प्रभु ने कियो, जग में दियो पुजाय।
जो कोई निश्चय कर के ध्यावे, ताकी करो सहाय।
कष्ट सब भक्तन का टाला॥
कृपा कर सालासर वाला …

भक्तजन चरण कमल सेवे, जात आत सालासर देवे।
ध्वजा नारियल भोग देवे, मनोरथ सिद्धि कर लेवे।
कारज सारों भक्त के, सदा करो कल्याण।
विप्र निवासी लक्ष्मणगढ़ के, बालकृष्ण धर ध्यान।
नाम की जपे सदा माला॥
कृपा कर सालासर वाला …


सुबह की आरती और दर्शन का समय:

  • मंदिर खुलना: सुबह 4:00 बजे (गर्मी) / 5:00 बजे (सर्दी)
  • मंगला आरती (पहली आरती): सुबह 5:00 बजे (गर्मी) / 5:30 बजे (सर्दी)
  • राजभोग आरती (मुख्य भोग): सुबह 10:30 बजे (केवल मंगलवार को विशेष)
  • दर्शन: मंगला आरती के बाद से राजभोग आरती तक दर्शन खुले रहते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण आरती:

  • धूप आरती (मोहनदास जी): शाम 6:00 बजे
  • संध्या आरती (बालाजी): शाम 7:30 बजे
  • शयन आरती (अंतिम): रात 10:00 बजे

Releated Stories

Hanuman Mantra
हनुमान मंत्र

Read meaning of all hanuman ji Mantra like 'OM Namo Hari Markata Markataya Swaha Benefits' when you should chant them and what will give you relif.

Hum Sharan Tumhare Bala Ji Bhajan
हम शरण तुम्हारी बाला जी

हम शरण तुम्हारी बाला जी चरणों में धोक लगाते है, भव से पार लगादो भगवन झूम झूम के गाते है, शरण तुम्हारी बाला जी ...

Sankat Mochan Hanuman Ashtak
संकट मोचन हनुमान अष्टक

संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ अत्यंत प्रभावकारी है। कहा जाता है कि विधि विधान से बजरंगबली के इस पाठ से हर बाधा का नाश होता है और संकटों का अंत होता है।

Hanuman ji vrat Katha
मंगलवार (हनुमान जी) व्रत कथा

मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान आदि करके हनुमान जी के सामने घी का दीपक जला कर व्रत का संकल्प करें। भगवान हनुमान का व्रत करने से भक्त या उपासक को कोई भी नकारात्मक शक्ति से भय नहीं रहता। जिन भक्तों को शनि देव की साढ़े साती हो वो भी इस व्रत को करते हैं।