Hindi Mode BhagwanApp

हम शरण तुम्हारी बाला जी

हम शरण तुम्हारी बाला जी चरणों में धोक लगाते है, भव से पार लगादो भगवन झूम झूम के गाते है, शरण तुम्हारी बाला जी ...

Hum Teri Sharan Mein Aaye Lyrical Bhajan
  • 157 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 22 May 2025

हम शरण तुम्हारी बाला जी चरणों में धोक लगाते है,
भव से पार लगादो भगवन झूम झूम के गाते है
शरण तुम्हारी बाला जी ....

माँ अंजनी के लाडले भगवान दुःख भंजन कहलाते हो
संकट मोचन बन कर के तुम सब के कष्ट मिटाते हो
महाबली न तुमसा कोई महाबली कहलाते है
भव से पार लगादो भगवन झूम झूम के गाते है
शरण तुम्हारी बाला जी ....

भुत पिशाच तुमसे हनुमंत देखो बहुत घबराते है
बिगड़े काम बना कर हनुमत जी दिखलाते है
भगत है बाला जी के दर से खाली कभी न जाते है
भव से पार लगा दो भगवन झूम झूम के गाते है
शरण तुम्हारी बाला जी ....

जो जन तेरा ध्यान करे वो जीवन भर सुख पाता है
चूरमा का भोग लगा कर बाबा तुम्हे जगाता है
राम भक्त हनुमान बनके जग में ये दिखलाते है
भव से पार लगा दो भगवन झूम झूम के गाते है
शरण तुम्हारी बाला जी ....

Releated Stories