Hindi Mode BhagwanApp

माँ भवानी ने कैसे किया रक्तबीज का वध

maa kaali Story
  • 1241 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 02 Jan 2025

मंत्र

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

देवी दुर्गा ने दैत्यों के संहार के लिए कई अवतार लिए, इन्हीं में से एक दैत्य था रक्तबीज। यह महाशक्तिशाली था। इसकी पौराणिक कथा दुर्गा सप्तशती में बताई गई है। रक्तबीज ने शिवजी को प्रसन्न करके वर प्राप्त किया था। रक्तबीज को वरदान प्राप्त था कि जहां-जहां उसके रक्त की बूंद गिरेंगी, वहां-वहा रक्तबीज की तरह ही शक्तिशाली दैत्य पैदा हो जाएंगे। रक्तबीज बहुत शक्तिशाली था। उसका वध सभी देवता मिलकर भी नहीं कर पा रहे थे।

देवताओं के साथ जब भी युद्ध होता तो जैसे ही किसी देवता के प्रहार से रक्तबीज के शरीर से रक्त बहता तो कई और रक्तबीज उत्पन्न हो जाते थे। इस वजह से देवता उसे पराजित नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद देवताओं की प्रार्थना पर देवी दुर्गा ने रक्तबीज के साथ युद्ध किया। माता उस दैत्य के अंगों को काटकर गिराती जाती थीं। जैसे ही उस असुर के रक्त की जितनी बूंद गिरतीं, उतने ही नए दैत्य उत्पन्न हो जाते थे।
तब देवी ने चंडिका को आदेश दिया कि मैं जब इस राक्षस पर प्रहार करूं, तब-तब तुम इसका रक्त पी जाना। इससे नए राक्षस उत्पन्न ही नहीं हो पाएंगे। चंडिका ने देवी की आज्ञा से ऐसा ही किया। चंडिका ने मुंह विकराल कर लिया और कई राक्षसों को निगल लिया। रक्तबीज के रक्त को धरती पर गिरने से पहले ही पी लिया। इस तरह देवी दुर्गा ने रक्तबीज का संहार कर दिया।

Releated Stories

Durga Saptashati Path - Durgoshtacher Shatnaam Stotram
दुर्गा सप्तशती - दुर्गाष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम्

Durga Saptashati Path – Durgoshtacher Shatnaam Stotram is a sacred hymn that glorifies Goddess Durga through her 108 divine names. Reciting this powerful stotram invokes Goddess Durga’s blessings of strength, protection, prosperity, and spiritual growth. It is believed to remove obstacles, destroy negative energies, and bring courage, wisdom, and peace to devotees. This path is highly revered during Navratri and other auspicious occasions, offering both spiritual upliftment and a deep connection with the divine feminine energy. In this blog, we explore its significance, benefits, and correct method of recitation.

32 divine names of Maa Durga
माँ दुर्गा के 32 दिव्य नाम

जो भक्त मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करता है उसे मां की कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है, भक्त को अपने अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास महसूस होता है और शक्ति मिलती है।

Mahalaxmi Temple Kolhapur
महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर (Kolhapur Mahalakshmi)

kolhapur mahalakshmi famous temple of Mata Lakshmi is located in Kolhapur, Maharashtra, Mahalaxmi Temple, also known as Ambabai Temple. Shri Mahalakshmi Temple of Kolhapur is one of the 108 Shakti Peethas of Mata.