Hindi Mode BhagwanApp

शिव गाथा

Shiv Gatha Bhajan
  • 124 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 09 Dec 2024

शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव शिव शिव
जय शिव हर शिव जय जय शिव
हर शिव जय शिव हर हर शिव
ध्यानी शिव महाज्ञ्यानी शिव
भूमंडल के स्वामी शिव

बिन शिव सबकुछ कण समान है
शिव के बिना सब शव समान है
शिव ही तत्त्व हैं शिव ही प्राण हैं
शिव ही जीवन का प्रमाण हैं

शिव समान दाता नहीं कोई
शिव के बिना भाता नहीं कोई
शिव अनंत हैं शिव अखंड हैं
शिव ही सरल हैं शिव ही जटिल हैं
शिव ही तरल हैं शिव ही अनल हैं
शिव ही सौम्य हैं शिव प्रचंड हैं

शिव ही शक्ति शिव ही विधाता
शिव ही हैं मुक्ति के दाता
शिव विराट हैं शिव महान हैं
शिव कृपालु हैं चन्द्रभाल हैं

शिव धरणीधर शिव गंगाधर
शिव ही हैं जग के करुणाकर
शिव अद्भुत हैं, शिव विचित्र हैं
सकल ब्रहम का मूलचित्र हैं

तत्त्वज्ञानी है, योगध्यानी हैं
सबका कारण सकल निवारण
सकल जगत में महादानी हैं

सतगुण रजगुण तमगुण में शिव
सब गुण से बाहर भी शिव हैं

निराकार हैं, निर्विकार हैं
सद्विचार हैं ओमकार हैं

शिव कैलाशी शिव अविनाशी
शिव ही हैं घट घट के वासी
शिव ही पुरातन शिव ही सनातन
शिव ही हैं सब मन के स्वामी

--सौरभ श्रीवास्तव ‘असर कानपुरी’