Hindi Mode BhagwanApp

मैं तो द्वार तेरे आ गई रे

Bhajan Bhajan
  • 161 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 16 Nov 2024

सांवरिया तेरी सरकार सजा सुन्दर तेरा दरबार
मैं तो दरबार तेरे आ गई रे,
महिमा तेरी अपरम पार झूम उठा सारा संसार
मैं तो द्वार तेरे आ गई रे...

लाज रखना बाबा मेरी और नही कोई मेरा,
अपने पराये देख लिए है सबने ही मुख फेरा,
संवारे तू बड़ा दिलदार मेरी सुन ले श्याम पुकार,
मैं तो द्वार तेरे आ गई रे...

हर ग्यारस की रात बाबा तेरी ज्योत जगाई,
चूरमे का भोग लगाया आरती तेरी गाई,
मीठे भजनों की बोछार झूम उठा सारा दरबार,
मैं तो द्वार तेरे आ गई रे...