Hindi Mode BhagwanApp

कजरारे ​​​​मोटे​ ​मोटे​ तेरे​​ नैन

kajrare mote mote Bhajan
  • 5642 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 14 Jan 2025

मोटे मोटे नैनन के तू, मीठे मीठे बैनन के तू ।
सांवरी सलोनी सूरत के तू,
और प्यारी प्यारी मोहनी मूरत के तू ॥
​​
बांके बिहारी कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन,
नजर ना लग जाये, "होय-३" ॥

काजल के कोरे, "होय-३",
मेरा जिगर मरोड़े, "होय-३",
रंग रस में भोरे, "होय-३",
मैं तो हारी रे, कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
नजर ना लग जाये, "होय-३" ॥

आँखों का काजल, "होय-३",
मेरा जिगर है घायल, "होय-३",
तेरे प्यार मैं पागल, "होय-३",
कर डारि रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
नजर ना लग जाये, "होय-३" ॥

तेरे मुकुट की लटकन, "होय-३",
तेरे अधर की मुस्कान, "होय-३",
गिरवह की मटकन, "होय-३",
बलिहारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन,
नजर ना लग जाये, "होय-३" ॥

तेरी रीत है टेढ़ी, "होय-३",
तेरी प्रीत है टेढ़ी, "होय-३",
तेरी जीत है टेढ़ी, "होय-३"  
में तो हारी रे कजरारे मोटे मोटे नैन,
नजर ना लग जाये, "होय-३" ॥

Releated Stories

Ganpati Ji Ka Dhyan Dharna Chahiye Bhajan
गणपति जी का ध्यान धरना

गणपति जी का ध्यान धरना चाहिए, तभी ही कोई शुभ काम करना चाहिए, पिता है जिनके भोले शंकर माता जिनकी पारवती, रिधि सीधी के दाता है ये भुधि देते है सुमिति