Hindi Mode BhagwanApp

श्री बांके बिहारीआरती

shree banke bihari aarti Aarti
  • 1654 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 17 Dec 2024

मंत्र

||कृं कृष्णाय नमः||

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं, श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी...॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे, प्यारी बंसी मेरो मन मोहे ।

देख छवि बलिहारी मैं जाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी...॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी, जिसने सारी दुनिया तारी ।

मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी...॥

दास अनाथ के नाथ आप हो, दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो ।

हरी चरणों में शीश झुकाऊं ।

॥ श्री बांके बिहारी...॥

श्री हरीदास के प्यारे तुम हो। मेरे मोहन जीवन धन हो।

देख युगल छवि बलि बलि जाऊं।

॥ श्री बांके बिहारी...॥

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं, श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।

Releated Stories

Krishna Janmashtami Story, Celebration & Date
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - कृष्ण जन्मोत्सव

भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था. यह जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र को आधी रात में हुआ था. जब-जब धरा पर बढ़ता पाप, श्रीकृष्ण जन्म लेते हैं, अपने भक्तों को त्रास से मुक्त करने और धर्म की स्थापना करने।