Hindi Mode BhagwanApp

सरस्वती वंदना

Saraswati vandana Stotra
  • 978 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 03 Feb 2025

मंत्र

ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।

ज्ञान और वाणी की देवी माँ सरस्वती जी का ध्यान करते हुए सरस्वती वंदना (Saraswati Vandana) स्तुति करनी चाहिए -

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

अर्थ: जो विद्या देवी कुंद के पुष्प, शीतल चन्द्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह श्वेत वर्ण की है और जिन्होंने श्वेत वर्ण के वस्त्र धारण किये हुए है, जिनके हाथ में वीणा शोभायमान है और जो श्वेत कमल पर विराजित हैं।

या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

अर्थ: ब्रह्मा,विष्णु और महेश और सभी देवता जिनकी नित्य वन्दना करते है वही अज्ञान के अन्धकार को दूर करने वाली माँ भगवती हमारी रक्षा करें।

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।

अर्थ: शुक्ल वर्ण वाली, सम्पूर्ण जगत में व्याप्त, महाशक्ति ब्रह्मस्वरूपीणी, आदिशक्ति परब्रहम के विषय में किये गये विचार एवम चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से मुक्त करने वाली, अज्ञान के अंधकार को मिटाने वाली।

हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।

अर्थ: हाथो में वीणा,स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजित बुध्दि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, माँ भगवती शारदा को मैं वंदन करती हूँ।

Releated Stories

Makar Sankranti Kahani
मकर संक्रांति की कथा

मकर संक्रांति को भारत के साथ नेपाल में भी मनाया जाता है, पौष माह में सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही खरमास भी खत्म हो जाता है, जिसके साथ इस दिन से सनातन धर्म में शुभ कार्य शुरू हो जाते है।