Hindi Mode BhagwanApp

मंगला गौरी व्रत कथा

Mangla gori vrat katha Story
  • 2768 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 30 Dec 2024

मंत्र

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

मंगला गौरी व्रत का विधान-
मां मंगला गौरी अखंड सौभाग्य, सुखी और मंगल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देती हैं। मान्यता है कि संतान और सौभाग्य की प्राप्ति की कामना के लिए मां मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत में एक बार भोजन कर माता पार्वती की अराधना की जाती है। ये व्रत सुहागिनों के लिए विशेष होता है।

मंगला गौरी पूजा विधि
इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठें। निवृत्त होकर साफ-सुधरे वस्त्र धारण करें। इस दिन एक ही बार अन्न ग्रहण करके पूरे दिन माता पार्वती की अराधना करनी चाहिए। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां मंगला यानी माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। अब विधि-विधान से माता पार्वती की पूजा करें।

मंगला गौरी व्रत कथा-
एक समय की बात है, एक शहर में धरमपाल नाम का एक व्यापारी रहता था। उसकी पत्नी काफी खूबसूरत थी और उसके पास काफी संपत्ति थी। लेकिन उनके कोई संतान नहीं होने के कारण वे काफी दुखी रहा करते थे। ईश्वर की कृपा से उनको एक पुत्र की प्राप्ति हुई लेकिन वह अल्पायु था। उसे यह श्राप मिला था कि 16 वर्ष की उम्र में सांप के काटने से उसकी मौत हो जाएगी। संयोग से उसकी शादी 16 वर्ष से पहले ही एक युवती से हुई जिसकी माता मंगला गौरी व्रत किया करती थी। परिणामस्वरूप उसने अपनी पुत्री के लिए एक ऐसे सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया था जिसके कारण वह कभी विधवा नहीं हो सकती थी। इस वजह से धरमपाल के पुत्र ने 100 साल की लंबी आयु प्राप्त की। इस कारण से सभी नवविवाहित महिलाएं इस पूजा को करती हैं तथा गौरी व्रत का पालन करती हैं तथा अपने लिए एक लंबी, सुखी तथा स्थायी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

जो महिला उपवास का पालन नहीं कर सकतीं, वे भी कम से कम इस पूजा तो करती ही हैं। इस कथा को सुनने के बाद विवाहित महिला अपनी सास तथा ननद को 16 लड्डू देती है। इसके बाद वे यही प्रसाद ब्राह्मण को भी देती है। इस विधि को पूरा करने के बाद व्रती 16 बाती वाले दीये से देवी की आरती करती है। व्रत के दूसरे दिन बुधवार को देवी मंगला गौरी की प्रतिमा को नदी या पोखर में विसर्जित कर दी जाती है। अंत में मां गौरी के सामने हाथ जोड़कर अपने समस्त अपराधों के लिए एवं पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें। इस व्रत और पूजा को परिवार की खुशी के लिए लगातार 5 वर्षों तक किया जाता है। अत: शास्त्रों के अनुसार यह मंगला गौरी व्रत नियमानुसार करने से प्रत्येक मनुष्य के वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होकर पुत्र-पौत्रादि भी अपना जीवन सुखपूर्वक गुजारते हैं, ऐसी इस व्रत की महिमा है।

Releated Stories

Ambe Ji Ki Aarti (Durga Aarti)
अम्बे जी की आरती

Anyone seeking divine guidance, strength, and protection should read Mata Ambe Ji Ki Aarti daily. It's especially beneficial for those looking to overcome challenges, find inner peace, and stay spiritually connected.

Durga Saptashati Path - Durgoshtacher Shatnaam Stotram
दुर्गा सप्तशती - दुर्गाष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम्

Durga Saptashati Path – Durgoshtacher Shatnaam Stotram is a sacred hymn that glorifies Goddess Durga through her 108 divine names. Reciting this powerful stotram invokes Goddess Durga’s blessings of strength, protection, prosperity, and spiritual growth. It is believed to remove obstacles, destroy negative energies, and bring courage, wisdom, and peace to devotees. This path is highly revered during Navratri and other auspicious occasions, offering both spiritual upliftment and a deep connection with the divine feminine energy. In this blog, we explore its significance, benefits, and correct method of recitation.

Lakshmi ji ki Aarti
श्री लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥...

Durga Chalisa
श्री दुर्गा चालीसा पाठ

नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुःख हरनी, पढ़ें संपूर्ण दुर्गा चालीसा( Durga Chalisa Lyrics) नवरात्र के पहले दिन से नवमी तक मां के नौ स्वरुप की पूजा की जाती है।