Hindi Mode BhagwanApp

नया वर्ष और माह के बारे में

Hindu nav varsh Knowledge
  • 94 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 27 Dec 2024

विक्रम संवत का नया वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एकम से आरम्भ होता है। होली के बाद चैत्र कृष्ण अमावस को वर्ष पूरा हो जाता है।

प्रत्येक माह में दो पक्ष होते हैं । इनके नाम हैं- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।

अमावस के बाद प्रतिपदा से शुरू होनेवाले पक्ष को शुक्ल पक्ष और पूर्णिमा ( पूनो ) के बाद प्रतिपदा से शुरू होने वाले पक्ष को कृष्ण पक्ष कहते हैं। प्रत्येक पक्ष में 15 तिथियाँ होती हैं। दोनों पक्षों में 14 तिथियों के नाम एक समान हैं। इन तिथियों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं

  1. प्रतिपदा (एकम)
  2. द्वितीया (दूज )
  3. तृतीया ( तीज)
  4. चतुर्थी (चौथ)
  5. पंचमी ( पाँचें)
  6. षष्ठी (छठ)
  7. सप्तमी ( सातें)
  8. अष्टमी (आठे)
  9. नवमी (नौमी)
  10. दशमी
  11. एकादशी (ग्यारस)
  12. द्वादशी (बारस)
  13. त्रयोदशी ( तेरस)
  14. चतुर्दशी (चौदस )।

शुक्ल पक्ष की पन्द्रहवीं तिथि को पूर्णिमा, पूनम या पूनो कहते हैं और कृष्ण पक्ष की पन्द्रहवीं तिथि अमावस कही जाती है।

Releated Stories

Lakshmi ji ki Aarti
श्री लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥...

Durga Chalisa
श्री दुर्गा चालीसा पाठ

नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुःख हरनी, पढ़ें संपूर्ण दुर्गा चालीसा( Durga Chalisa Lyrics) नवरात्र के पहले दिन से नवमी तक मां के नौ स्वरुप की पूजा की जाती है।