English Mode BhagwanApp

सीताराम सीताराम सीताराम कहिये

SITA RAM SITA RAM SITA RAM KAHIYE, is bhajan ko sunne se bhakt ke man ko somya aur sakaratmak anubhav hota hai, is bhajan ko sunne matra se bhakt ko Mata Sita aur Shee Ram Chanda ki bhakti ek sath mil jati hai.

Chant Sitaram Sita Ram Bhajan
  • 16681 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 08 Mar 2025

मंत्र

॥ श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः ॥

सीताराम सीताराम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

मुख में हो राम-नाम राम सेवा हाथ में
तू अकेला नहीं प्यारे राम तेरे साथ में
विधि का विधान जान हानि-लाभ सहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा
होगा प्यारे वही जो श्रीरामजी को भायेगा
फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे
धन्यवाद् निर्विवाद राम राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे
साधू संग राम रंग अंग-अंग रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

Releated Stories

Shri Ram Chandra Aarti
श्री राम जी की आरती

जगमग जगमग जोत जली है । राम आरती होन लगी है ।। भक्ति का दीपक प्रेम की बाती । आरती संत करें दिन राती ।।

Rameshwaram Jyotirlinga Katha
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग

रामेश्वर ज्योतिर्लिंग ज्योतिर्लिंग का निर्माण स्वय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने किया था। यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक स्थान पर स्थित है। यह कथा शिव महापुराण में वर्णित है।

Shri Ram Chandra Kripalu
श्री राम चंद्र कृपालु स्तुति लिरिक्स

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्। नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।। कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्। पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।