English Mode BhagwanApp

श्री राम जी की आरती

जगमग जगमग जोत जली है । राम आरती होन लगी है ।। भक्ति का दीपक प्रेम की बाती । आरती संत करें दिन राती ।।

ram ji ki arti Aarti
  • 5216 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 03 Apr 2025
मंत्र

|| श्रीरामचन्द्राय नम: ||

जगमग जगमग जोत जली है । राम आरती होन लगी है ।।

भक्ति का दीपक प्रेम की बाती । आरती संत करें दिन राती ।।

आनन्द की सरिता उभरी है । जगमग जगमग जोत जली है।।

कनक सिंघासन सिया समेता । बैठहिं राम होइ चित चेता ।।

वाम भाग में जनक लली है । जगमग जगमग जोत जली है।।

आरति हनुमत के मन भावै । राम कथा नित शंकर गावै ।।

सन्तों की ये भीड़ लगी है । जगमग जगमग जोत जली है ।।

Releated Stories