Hindi Mode BhagwanApp

खाटू श्याम बाबा जी की आरती

Aarti khatu shyam ji Aarti
  • 1053 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 02 Jan 2025

मंत्र

|| जय श्री श्याम देवाय नमः ।।

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण पड़े।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जले।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत भक्तजन, मनवांछित फल पावे।
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे
॥ ॐ जय श्री श्याम हरे..॥

Releated Stories

Mrityunjaya Bhagwan ji ki Aarti
मृत्युंजय भगवान जी की आरती

मृत्युंजय महादेव नमः, शिव शंकर महादेव नमः। तेरी शरण जो आए, तेरी महिमा गाए, किरपा करो देवा।। तैंतीस अक्षर का मंत्र, जो कोई जाप करें, स्वामी जो कोई जाप करें।