English Mode BhagwanApp

शिव भोलेनाथ की स्तुति

शिव स्तुति के पाठ से व्यक्ति को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।धन्य-धन्य भोलानाथ बाँट दिए, तीनों लोक एक पल भर में।

शिव स्तुति Stotra
  • 3335 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 25 Nov 2024

मंत्र

ओम् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्।।

धन्य-धन्य भोलानाथ बाँट दिए, तीनों लोक एक पल भर में।
ऐसे दीनदयाल मेरे शम्भु, भरो खजाना पल भर में ।
प्रथम वेद तो ब्रह्मा को दे दिया, बने वेद के अधिकारी।
विष्णु को दिया चक्र सुदर्शन, लक्ष्मी-सी सुंदर नारी॥

इन्द्र को दिया कामधेनु और ऐरावत-सा बलकारी।
कुबेर को कर दिया आपने, सारी सम्पत्ति का अधिकारी।
अपने पास पात्र नहीं रखा, मग्न रहे बाघम्बर में।
ऐसे दीनदयाल मेरे शम्भु, भरो खज़ाना पल भर में ।
अमृत तो देवताओं को दे दिया, आप हलाहल पान किया।
भागीरथ को दे दी गंगा, सब जग ने स्नान किया॥
बड़े-बड़े पापियों का तारा, पल-भर में कल्याण किया॥

आप नशे में मस्त रहो, पियो भँग नित खप्पर में।
ऐसे दीनदयाल मेरे शम्भु, भरो खजाना पल-भर में ॥
लंका तो रावण को दे दी, बीस भुजा दस शीश दिए।
रामचन्द्र को धनुषबाण, और हनुमत को जगदीश दिए।
मनमोहन को दे दी मोहिनी और मुकुट बख्शीश दिए ॥

आप नशे में मस्त रहो, पियो भंग नित खप्पर में।
ऐसे दीनदयाल मेरे शम्भु, भरो खज़ाना पल-भर में ॥
वीणा तो नारद को दे दी, हरि भजन को राग दिया।
जिस पर तुमरी कृपा भई, उसी को अनगन राग दिया॥
जिसने ध्याया उसी ने पाया, महादेव तेरे वर में।
आप नशे में मस्त रहो, पियो भंग नित खप्पर में।
ऐसे दीनदयाल मेरे शम्भु, भरो खजाना पल-भर में॥

Releated Stories

Shiv Tandav Stotram Ravan Rachit
रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र

Shiv Tandav Strotam ka paath karna un bhakto ke liye bhi labhdayak hai jin me urja ki kami mahsoos hoti hai, jo bhakt is rawan rachit shiv bhagwan ke strot ka path karte hai un pat bhagwan shiv ji ki asim karipa hoti hai.

Shivji Ki Aarti
शिवजी की आरती

Shivji Ki Aarti | शिवजी की आरती | जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ Shiv ji ki aarti, Jai Shiv Omkara, shiv aarti, aarti shiv ji ki