English Mode BhagwanApp

नवरात्रि आठवां दिन- माँ महागौरी

maha gauri mata Story
  • 1761 View
  • 1 year ago
  • Mamta Sharma
  • 10 Oct 2024

मंत्र

श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया॥

श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है, इसलिए ये माँ महागौरी कहलाती हैं। नवरात्रि के अष्टम दिन इनकी पूजा की जाती है। इनकी पूजा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। माँ महागौरी की पूजा करने से किसी भी रूप और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। माँ महागौरी की चार भुजाएं हैं उनकी दायीं भुजा अभय मुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में त्रिशूल शोभता है। बायीं भुजा में डमरू डम डम बज रही है और नीचे वाली भुजा से देवी गौरी भक्तों की प्रार्थना सुनकर वरदान देती हैं।

देवी पार्वती रूप में इन्होंने भगवान शिव को पति-रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, एक बार भगवान भोलेनाथ जी, पार्वती जी को देखकर कुछ कह देते हैं। जिससे देवी के मन आहत होता है और पार्वती जी तपस्या में लीन हो जाती हैं। इस प्रकार वषों तक कठोर तपस्या करने पर जब पार्वती नहीं आती तो पार्वती को खोजते हुए भगवान शिव उनके पास पहुँचते हैं वहां पहुंचे तो वहां पार्वती को देखकर आश्चर्य चकित रह जाते हैं। पार्वती जी का रंग अत्यंत ओजपूर्ण होता है, उनकी छटा चांदनी के सामन श्वेत और कुन्द के फूल के समान धवल दिखाई पड़ती है, उनके वस्त्र और आभूषण से प्रसन्न होकर देवी उमा को गौरवर्ण का वरदान देते हैं।

एक कथा अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ जाता है। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान इन्हें स्वीकार करते हैं और शिव जी इनके शरीर को गंगा-जल से धोते हैं तब देवी विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो जाती हैं तथा तभी से इनका नाम गौरी पड़ा। महागौरी जी से संबंधित एक अन्य कथा भी प्रचलित है इसके जिसके अनुसार, एक सिंह काफी भूखा था, वह भोजन की तलाश में वहां पहुंचा जहां देवी उमा तपस्या कर रही होती हैं। देवी को देखकर सिंह की भूख बढ़ गयी परंतु वह देवी के तपस्या से उठने का इंतजार करते हुए वहीं बैठ गया इस इंतजार में वह काफी कमज़ोर हो । देवी जब तप से उठी तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर बहुत दया आती है, और माँ उसे अपना सवारी बना लेती हैं क्योंकि एक प्रकार से उसने भी तपस्या की थी। इसलिए देवी गौरी का वाहन बैल और सिंह दोनों ही है।

स्त्रोत पाठ
सर्वसंकट हंत्रीत्वंहिधन ऐश्वर्य प्रदायनीम्। ज्ञानदाचतुर्वेदमयी,महागौरीप्रणमाम्यहम्॥
सुख शांति दात्री, धन धान्य प्रदायनीम्। डमरूवाघप्रिया अघा महागौरीप्रणमाम्यहम्॥

Releated Stories

Navratri Dusra Din - Maa Brahmacharini
नवरात्रि का दूसरा दिन - माँ ब्रह्मचारिणी माता की कथा

नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है।

32 divine names of Maa Durga
माँ दुर्गा के 32 दिव्य नाम

जो भक्त मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करता है उसे मां की कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है, भक्त को अपने अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास महसूस होता है और शक्ति मिलती है।