Radha Krishan Aarti - श्री राधा-कृष्ण जी की आरती

Radha Krishan ji ki Aarti, Aarti Jugalkishor ki Kije, Tan Man dhan nyochavar kije

Radha Krishan Aarti

श्री राधा-कृष्ण जी की आरती

श्री कृष्ण-वन्दन ।। वन्दे नवघनश्यामं पीतकौशेयवाससम् । सानन्दं सुन्दरं शुद्धं श्रीकृष्णं प्रकृतेः परम्॥

Bhagwan Banner

आरती जुगलकिशोर की कीजै । तन मन धन न्योछावर कीजै ॥ आरती...

गौर श्याम मुख निरखन कीजै । प्रेम स्वरूप नयन भर पीजै ॥ आरती...

रवि शशि कोटि बदन की शोभा । ताहि देखि मेरो मन लोभा। आरती...

मोर मुकुट कर मुरली सोहै। नटवर वेष निरख मन मोहै ॥ आरती...

ओढ़ें पीत नील पट सारी। कुंजन ललना लालबिहारी ॥ आरती...

श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी । आरती करत सकल ब्रजनारी ॥ आरती...

नँदनंदन बृषभानु किशोरी । परमानँद प्रभु अविचल जोरी ॥ आरती...

Support Us On


More For You