English Mode BhagwanApp

बुद्धवार व्रत कथा और विधि

Budh Dev, also revered as Ganesh Ji, is the deity of wisdom and intellect. Worshipped on Wednesdays, he blesses devotees with clarity, prosperity, and obstacle-free growth.

ganesh ji vrat katha Story
  • 397 View
  • 2 months ago
  • Hemant Sharma
  • 07 Jan 2026

गणेश जी की बुद्धवार व्रत कथा (Ganesh Ji Ki Budhwar ki Kahani)

एक समय एक व्यक्ति अपनी पत्नी को विदा करवाने के लिये अपने ससुराल गया। वहां पर कुछ दिन रहने के पश्चात् सास-ससुर से विदा करने के लिये कहा किन्तु सभी ने कहा कि आज बुद्धवार का दिन है आज के दिन गमन नहीं करते। वह व्यक्ति किसी प्रकार भी नही माना और हठधर्मी करके बुद्धवार के दिन ही पत्नी को अपने साथ रथ में बैठाकर अपने नगर को चल पड़ा। राह में उसकी पत्नी को प्यास लगी तो उसने अपने पति से कहा कि मुझे बहुत प्यास लगी है। तब वह व्यक्ति लोटा लेकर रथ से उतरकर जल लेने चला गया। जब वह व्यक्ति पानी लेकर अपनी पत्नी के निकट आया तो वह यह देखकर आश्चर्य से चकित रह गया कि ठीक अपनी ही जैसी सूरत तथा वैसी ही वेश-भूषा में वह व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ रथ में बैठा हुआ है।

उसने क्रोध से कहा कि तू कौन है जो मेरी पत्नी के निकट बैठा हुआ है। दूसरा व्यक्ति बोला कि यह मेरी पत्नी है। इसे मैं अभी-अभी ससुराल से विदा कराकर ला रहा हूं। वे दोनों व्यक्ति परस्पर झगड़ने लगे। तभी राज्य के सिपाही आकर लोटे वाले व्यक्ति को पकड़ने लगे. स्त्री से पूछा, तुम्हारा असली पति कौन सा है। तब पत्नी शांत ही रही क्योंकि दोनों एक जैसे थे।

वह किसे अपना असली पति कहे। वह व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता हुआ बोला – हे परमेश्वर, यह क्या लीला है कि सच्चा झूठा बन रहा है। तभी आकाशवाणी हुई कि मूर्ख आज बुद्धवार के दिन तुझे गमन नहीं करना था। तूने किसी की बात नहीं मानी। यह सब लीला बुद्धदेव भगवान की है। उस व्यक्ति ने तब बुद्धदेव जी से प्रार्थना की और अपनी गलती के लिये क्षमा मांगी। तब बुद्धदेव जी अन्तर्ध्यान हो गए। वह अपनी स्त्री को लेकर घर आया तथा बुद्धवार का व्रत वे दोनों पति-पत्नी नियमपूर्वक करने लगे। जो व्यक्ति इस कथा को श्रवण करता तथा सुनाता है उसको बुद्धवार के दिन यात्रा करने का कोई दोष नहीं लगता है, उसको सर्व प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

बुद्धवार व्रत फायदे

  1. यह व्रत महीने के शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार को करना उचित माना जाता है।
  2. मान्यता यह भी है कि बुधवार का व्रत अंधेर यानी कृष्ण पक्ष की बजाए चांदन यानी शुक्ल पक्ष में रखना चाहिए।
  3. बताया जाता है कि बुधवार के व्रत में भी नमक खाने से परहेज करना चाहिए।
  4. अगर बुधवार के व्रत के लाभ की बात करें तो इससे घर में धन की बचत होती है।
  5. यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा कमाया गया धन व्यर्थ में जा रहा है तो बुधवार का व्रत करें।
  6. इसके साथ ही घर-परिवार में क्लेश को समाप्त करने लिए बुधवार का व्रत किया जाता है।
  7. इसके अलावा जीवन में शुभ होने के लिए भी बुधवार का व्रत काम आता है।

बुधवार को बेटी को ससुराल क्यों नहीं भेजना चाहिए?

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन बेटी को ससुराल भेजना मना है। जानिए शादी के बाद बुधवार को बेटी को ससुराल क्यों नहीं भेजा जाता।

मान्यता है कि इस दिन कन्या को छोड़कर जाने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है. इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि बेटी के ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा को अपना शत्रु मानता है। लेकिन चंद्रमा बुध को अपना शत्रु नहीं मानता। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को यात्रा का कारक माना गया है।ऐसे में अगर आपकी बेटी बुधवार के दिन ससुराल जाती है तो उसका बुध ग्रह उससे नाराज हो सकता है। इसलिए बुधवार को यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन किए गए कुछ कार्य शुभ फल देते हैं। ऐसे में इस दिन खाता खोलना, बीमा कराना, धन का लेन-देन करना, गोदाम में सामान रखना शुभ होता है.

Releated Stories

Surya Dev Vrat Katha
सूर्य भगवान की व्रत की कथा

सूर्य देव व्रत कथा-एक बुढ़िया माई थी। उनका एक बहुत ही सरल सा नियम था कि प्रति रविवार को सवेरे ही स्नान आदि कर, पड़ोसन की गाय के गोबर से घर को लीपकर फिर भोजन तैयार कर भगवान को भोग लगा स्वयं भोजन करती थी। ऐसा व्रत करने से उसका घर धन-धान्य एवं आनन्द से पूर्ण था।

Ganpati Ji Ka Dhyan Dharna Chahiye Bhajan
गणपति जी का ध्यान धरना

गणपति जी का ध्यान धरना चाहिए, तभी ही कोई शुभ काम करना चाहिए, पिता है जिनके भोले शंकर माता जिनकी पारवती, रिधि सीधी के दाता है ये भुधि देते है सुमिति

Bhagwan Shree Ganesh ji ko Tulsi kyu Nahi chadhate?
भगवान श्री गणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाते?

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त सिंदूर, दूर्वा, सुपारी, हल्दी और मोदक चढ़ाते हैं। सिंदूर मंगल का प्रतीक है, जबकि तुलसी को प्राचीन ग्रंथों में पाई जाने वाली एक अनोखी कहानी के कारण नहीं चढ़ाया जाता है। प्रत्येक अर्पण के पीछे की परंपराओं और प्रतीकात्मकता और तुलसी और गणपति की दिलचस्प कहानी को जानें।

Ganesh Chaturthi Vrat Katha
गणेश चतुर्थी व्रत कथा

फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश को फूल और चावल चढ़ाकर व्रत का संकल्प लें। हिंदू वर्ष के अंतिम महीने में इस शुभ दिन को मनाने से सच्चे मन से की गई पूजा से विशेष आशीर्वाद और फल की प्राप्ति होती है।