भगवान कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। देवी लक्ष्मी ने धन की रक्षा के लिए भगवान कुबेर को चुना। कहा जाता है कि धन प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करनी चाहिए।
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥...